Brahma Kumaris

श्रद्धेय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित रक्तदान अभियान 2025 के सफल समापन हेतु – आभार संदेश

3 min

श्रद्धेय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर 22 से 25 अगस्त, 2025 तक सम्पूर्ण भारत एवं नेपाल में समाज सेवा प्रभाग (RERF) – ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा रक्तदान महाअभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान समर्पण, सहयोग और सेवा-भावना के आधार पर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महाअभियान के अंतर्गत अब तक 88,196+ रक्त इकाइयाँ संकलित हो चुकी हैं। कुछ सेवाकेन्द्रों से रिपोर्ट आना अभी शेष है। यह उपलब्धि संगठन के लिए गौरव और आनंद का विषय है कि पहली बार इतने विशाल स्तर पर, सामूहिक प्रयासों से हज़ारों जीवन बचाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। इस सेवा की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सर्व ज़ोन इंचार्ज, सब-ज़ोन इंचार्ज, सेवाकेंद्र इंचार्ज, विंग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक, मुख्यालय संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक तथा सभी ब्राह्मण कुलभूषण भाई-बहनों को जाता है, जिन्होंने तन-मन-धन-समय-श्वास व शक्तियों से पूर्ण सहयोग प्रदान किया। समाज सेवा प्रभाग की अध्यक्षा संतोष दीदी सहित समस्त पदाधिकारी, पूर्वज, अग्रज एवं मधुबन निवासी परिवार की ओर से आप सभी को हृदय से मधुर ईश्वरीय स्मृति और आभार। इस अभियान के दौरान विभिन्न सेवाकेन्द्रों पर वरिष्ठ बहनों-भाइयों ने विश्व बंधुत्व एवं मानवीय एकता पर विशेष संदेश दिए, जिससे उपस्थित जनसमूह को आत्मिक शक्ति एवं प्रेरणा प्राप्त हुई। अनेक स्थानों पर रक्तदान से पूर्व सामूहिक राजयोग ध्यान भी कराया गया, जिसने वातावरण को शांति और पवित्रता से भर दिया। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि जिस संकल्प, उत्साह और निष्ठा से इस महायज्ञ में आहुति दी गई है, उसी प्रकार आने वाले समय में भी आप सभी के सहयोग से प्रभाग की आगामी परियोजनाओं में सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। समाज सेवा प्रभाग (RERF) – ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से आपके सहयोग, समर्पण और अथक प्रयासों हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ। विशेष आग्रह: सभी सेवाकेंद्र जिन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित किया है, कृपया शीघ्र ही अपनी सेवा रिपोर्ट वेबसाइट https://omshanti.in/blooddonate अथवा Connectone के माध्यम से भेजें। विस्तृत सेवा सामग्री Google Drive में उपलब्ध है। साथ ही, कृपया संबंधित ब्लड बैंक, सहयोगी संस्थान एवं रक्तदाताओं को धन्यवाद पत्र या संदेश अवश्य भेजें। धन्यवाद पत्र और संदेश का नमूना सेवा सामग्री में उपलब्ध है, वहां से Download करें।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds
Leeds
Jun 13

Inspiring “Overcoming Overthinking” Program Conducted by Brahma Kumaris UK in Leeds

रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक परिचर्चा आयोजित
Raipur
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

From Abu Road

Happenings in your area

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन
Betul

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal