Brahma Kumaris

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

20 मई 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय स्थित मनमोहिनी वन परिसर के ग्लोबल ऑडिटोरियम में 3D हेल्थ केयर राजयोग मेडिटेटिव लाइफस्टाइल डिजीज हीलिंग रिट्रीट का शुभारंभ किया गया। डायबिटीज एवं अन्य जीवनशैली जनित बीमारियों पर केंद्रित इस विशेष रिट्रीट में देशभर से आए प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, आध्यात्म और सकारात्मक जीवनशैली के समन्वय का गहन अनुभव प्राप्त किया।

उद्घाटन सत्र में काउंसलर बीके बाला दीदी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए

जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम तथा राजयोग आधारित स्वास्थ्य पद्धति पर प्रकाश डाला।

कैट प्रोजेक्ट के निदेशक बीके डॉ. सतीश गुप्ता ने

प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य संवर्धन में राजयोग की उपयोगिता को रेखांकित किया।

वहीं मेडिकल विंग के कार्यकारी सचिव बीके डॉ. बनारसी भाई ने

प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि राजयोग के माध्यम से व्यक्ति जीवन में संतुलन स्थापित कर तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकता है।

सत्र में यह भी बताया गया कि परमात्मा से प्राप्त “साइलेंस पावर” व्यक्ति को आंतरिक रूप से सशक्त बनाती है। राजयोग के अभ्यास द्वारा मन को स्थिर कर कर्मयोगी जीवन जीने की प्रेरणा दी गई, साथ ही आत्मिक शुद्धता और सकारात्मक संकल्पों के माध्यम से जीवनशैली रोगों की रोकथाम पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में यह विचार भी साझा किया गया कि वर्तमान समय में डायबिटीज एवं हृदय रोग जैसी बीमारियाँ व्यापक स्तर पर बढ़ रही हैं और इनसे निपटने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। आत्म-नियंत्रण, राजयोग अभ्यास और स्वराज्य की स्थिति को स्वास्थ्य सुधार का आधार बताया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई तथा ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक बीके डॉ. प्रताप मेहता भाई ने भी आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जीवन में संतुलन और स्वास्थ्य बनाए रखने पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।

सभी वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि सकारात्मक संकल्प, आध्यात्मिक जागरूकता और नियमित राजयोग अभ्यास व्यक्ति को भीतर से सशक्त बनाकर तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में अग्रसर करता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वराज्य अधिकारी बनने की प्रेरणा देना और उन्हें एक स्वस्थ, संतुलित एवं आध्यात्मिक जीवनशैली के लिए तैयार करना रहा।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान
Hoshiarpur

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

From Abu Road

Happenings in your area

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4